हल्द्वानी- गैस संकट पर हंगामा: होम डिलिवरी दो घंटे तक रोकी, गांव के लोग भी शहर आने को मजबूर

इंडेन गैस एजेंसी के शीशमहल स्थित गोदाम में बुधवार को हंगामा हो गया। छड़ायल क्षेत्र में गैस न मिलने से नाराज लोग सुबह गोदाम पहुंचे। इस दौरान वहां तैनात एजेंसी कर्मचारी, ठेकेदार व डिलिवरी वाले कर्मचारियों के सामने ही वे गाली-गलौज करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में गरमागरमी हो गई।

 

सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हंगामे के चलते एजेंसी की ओर से करीब दो घंटे से अधिक क्षेत्रों में गैस के वाहन नहीं भेजे। बाद में मामला शांत होने पर लोग गैस की गाड़ियों के पीछे दौड़ते नजर आए। गोदाम में कई लोग सिलिंडर लेकर भी पहुंचे थे। ऐसे लोगों को घर पर ही गैस देने की बात कहकर वापस भेजा गया।

एजेंसी प्रबंधक गणेश नेगी ने बताया कि सुबह युवक हंगामा कर रहे थे, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं सौंपी गई है।

नैनीताल में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सिलिंडर के लिए शहर जाने को मजबूर हैं। बुधवार को शहर के विभिन्न वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने बताया कि कई दिनों से गैस आपूर्ति बाधित है जिससे उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

मांग अधिक और आपूर्ति सीमित होने के चलते एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से लाइन में लगने के बाद शाम तक सिलिंडर मिल रहा है।

 

नियमों के तहत सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में एक दिन सिलिंडर कम आने से व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन फिलहाल गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। – ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल

और पढ़े  श्रीनगर में हादसा: फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…