हल्द्वानी- जमीन की धोखाधड़ी का आरोपी चोरगलिया से गिरफ्तार, एक ही प्लॉट कई लोगों को 1.44 करोड़ में बेचा

 

 

ल्द्वानी के नवाबी रोड निवासी महिला को झांसे में लेकर जमीन के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये की ठगी करने के बांछित आरोपी दीपांशु बेलवाल को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। वह पिछले कई माह से फरार चल रहा था।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नवाबी रोड निवासी कमला देवी और कुछ अन्य लोगों के साथ 1.44. करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। जमीन के नाम पर हुए इस खेल का आरोप दीपांशु बेलवाल (31 वर्ष) निवासी गौलापार पर लगा। तत्काल ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

वह प्राथमिकी के बाद से गायब था। उन्होंने बताया कि चोरगलिया एसओ हरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने चोरगलिया से आरोपी दीपांशु बेलवाल को गिरफ्तार किया।

यह था मामला
छह फरवरी 2025 को डीआईजी को दिए शिकायतपत्र में कमला देवी ने कहा कि गौलापार के दीपांशु और उसकी मां शोभा देवी ने एक ही जमीन कई बार बेच दी। कमला के साथ ही उम्मेद सिंह, निशा सिंह, विमला देवी, बीना देवी, बलविंदर सिंह, खीमा देवी, गंगा देवी, उमाशंकर परेरू सहित 18 लोगों से पैसे लेकर जमीन बैनामा किया। दाखिल खारिज के दौरान मामला सामने आया। कमला ने बताया कि वह और अन्य खरीदारों ने दीपांशु व शोभा के अलावा दो अन्य खातों में भी रुपये डाले थे। दीपांशु के पासपोर्ट जब्त करने की भी मांग की। यह पैसे 24 अप्रैल 2024 से 16 अक्तूबर 2024 के बीच लिए गए थे।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम: तप्त कुंड में स्नान के समय राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…