शाहजहाँपुर- ईदगाह कमेटी ने जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रयासों का किया समर्थन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी अपील

Spread the love

 

 

हर की ईदगाह एवं जामा मस्जिद कमेटी ने ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नाम एक समर्थन पत्र जारी कर सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि शाहजहांपुर की गंगा-जमुनी तहजीब देशभर में मिसाल रही है, जहां हिंदू और मुस्लिम सदैव भाईचारे के साथ रहते आए हैं।
कमेटी ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें समाज में नफरत फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए सभी अमनपसंद लोग शंकराचार्य के साथ खड़े रहेंगे। पत्र में विश्वास जताया गया कि उनके प्रयासों से देश में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना और मजबूत होगी।

इसके साथ ही ईदगाह कमेटी ने शंकराचार्य के माध्यम से भारत सरकार से गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की भी अपील की है।

यह पत्र ईदगाह कमेटी के सदर राहत अली खां, सचिव सैय्यद कासिम रजा, सदस्य आफाक अली खां, नसीम खां, मदरसा जिया-उल-कुरान के प्रबंधक सलीम अख्तर तथा यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के सचिव मोहम्मद एहसान रजा सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षरों के साथ जारी किया गया।इस मौके पर  अध्यक्ष राहत अली ख़ान
सचिव क़ासिम रज़ा सहित बड़ी तादात में ईदगाह कमेटी के लोग मौजूद रहे


Spread the love
और पढ़े  UP में किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेरहमी से पीटा भी, हुए गिरफ्तार
  • Related Posts

    खूंखार हो रहे बंदर: कोरियाई महिला पर्यटक पर हमला, हाथ पर काटकर किया लहूलुहान

    Spread the love

    Spread the loveताजमहल परिसर में बंदरों का उत्पात नहीं थम रहा है। रविवार को ताज के पूर्वी गेट टिकट खिड़की के पास कोरियाई महिला पर्यटक किम के हाथ में बंदर…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन-: मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर…


    Spread the love