स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के ‘लड्डुओं’ पर डाका: ग्रामप्रधान के करीबियों पर बंदरबांट का आरोप

देश भर में जहां 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया, वहीं यूपी के झांसी जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंटने वाले पारंपरिक ‘लड्डू’ (प्रसाद) नसीब नहीं हुए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें निराश बच्चे और उनके अभिभावक गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

 

वायरल वीडियो में फूटा बच्चों और अभिभावकों का दर्द
यह पूरा विवाद झांसी जिले के बंगरा ब्लॉक स्थित मगरवारा गांव का है। ग्रामीण और अभिभावक बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि 15 अगस्त पर बच्चों को लड्डू बांटने की वर्षों पुरानी परंपरा इस बार तोड़ दी गई।

वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नन्हे-मुन्ने बच्चे साफ तौर पर आरोप लगा रहे हैं कि झंडारोहण के बाद उन्हें प्रसाद के लड्डू नहीं दिए गए और उन्हें खाली हाथ मायूस होकर घर लौटना पड़ा।

प्रधान के लोगों ने अपनों को बांटे लड्डू
आखिर बच्चों के हक के प्रसाद पर किसने डाका डाला? इस सवाल का जवाब देते हुए कम्पोजिट विद्यालय मगरवारा के प्रधानाध्यापक चंद्रभान दुबे ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम और लड्डू वितरण की पूरी व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर से की जाती है।

प्रधानाध्यापक के मुताबिक, ग्राम पंचायत प्रधान के आदमियों ने स्कूल में आकर केवल अपने ही ‘चिन्हित’ और चहेते लोगों को लड्डू बांट दिए। इस बंदरबांट का नतीजा यह हुआ कि स्कूल के असली हकदार (बच्चे) प्रसाद से पूरी तरह वंचित रह गए।

और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…