अयोध्या- नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित

Spread the love

 

 

गर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय नए भवन में स्थापित हो गया है। गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार, उपसभापति संतोष सिंह के साथ वैदिक रीति रिवाज से पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर पार्षदों की स्थानीय सभागार में बैठक भी हुई, जिसमें महापौर ने पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत भवन निर्माण की संपूर्ण धनराशि नगर निगम को उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से जोनल कार्यालय अयोध्या धाम का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। इसमें कर्मचारियों को बैठने में सुविधा होगी। आगंतुकों को भी अपनी बारी आने का इंतजार करते समय बैठने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। कर्मचारियों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए हैं, जिससे नगर वासियों को संबंधित पटल को ढूंढने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
नगर आयुक्त ने बताया कि 11.19 करोड़ रुपये की लागत से नए जोनल कार्यालय का निर्माण कराया गया है। आसिफबाग में निर्मित इस भवन का निर्माण 22 नवंबर 2023 को शुरू हुआ था, जिसका लोकार्पण 19 जून 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित समारोह में किया था।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के नेता बृजेंद्र सिंह, पूर्व उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद अनिल सिंह, अंकित त्रिपाठी मनीष कुमार, अनिकेत यादव, लुल्लुर यादव, अभय श्रीवास्तव, दीपकुमार गुप्त, सुनील यादव, हरिश्चंद्र अग्रहरि, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, जगतनरायन यादव, अजय पांडेय, महेंद्र शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र के अलावा अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेन्द्र नाथ, भारत भार्गव, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त आदि मौजूद थे।

और पढ़े  पनीर में मिलाया कपड़े धोने वाला वाइटनर: सफेदी ऐसी कि असली लगे, 300-400 किलो रोज हो रहा था सप्लाई

Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love