विहिप बजरंगदल एवं पूर्णिया के हिन्दूवादी संगठन ने गीता जयंती पर निकाली भव्य एवं विशाल शौर्य संचलन शोभायात्रा!

Spread the love

विहिप बजरंगदल पूर्णिया एवं हिन्दूवादी संगठन ने विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के नेतृत्व में गीता जयंती पर निकाली भव्य एवं विशाल शौर्य संचलन शोभायात्रा! शौर्य संचलन शोभायात्रा श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर वाडी पूर्णिया से निकलकर रजनीचौक, लखन चौक, झण्डा चौक, आर एन साह चौक, आस्था मंदिर, लाईन बाजार शिवमंदिर होते पुनः ठाकुर वाडी में समाप्त हुआ! पवन कुमार पोद्दार एवं श्रीराम सेवा संघ के राणाप्रताप सिंह ने कहा कि यह शौर्य संचलन शोभायात्रा गीता जयंती एवं अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की खुशी में समस्त देश में विहिप के नेतृत्व में सभी हिन्दूवादी संगठन एवं भगवान राम में आस्था रखने वाले समस्त सनातनियों ने शौर्य संचलन शोभायात्रा का हिस्सा बना है! गीता जयंती के पीछे बिचार यह है कि भगवान कृष्ण ने कुरूक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिये थे! साथ ही गीता जयंती के दिन ही 1992 में कारसेवकों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए 500 वर्षों के कलंक जो बिदेशी आक्रांता ने भारत माता एवं हिन्दू समाज के माथे पर लगाया था अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है जिससे सम्पूर्ण देशवासियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है! आजके शौर्य संचलन शोभायात्रा में पूर्णिया का वातावरण राम के जयकारों से गुनजायम था सारा शहर भगवा ध्वज से पाट दिया गया था!पूर्णिया भगवमय नजर आया! शौर्य संचलन शोभायात्रा में शहर के हर तबके के लोगों ने भागिदारी निभाई! शौर्य संचलन शोभायात्रा के सेवा में जगह जगह कही खींर, कहीं खिचड़ी महाप्रसाद तो कहीं शर्बत, जल, अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी! रामभक्तों के सेवा में नगर वासियों में काफी उत्साह था लोग छतों से एवं शड़क किनारे खरे होकर संचलन यात्रा को देख रहे थे! शौर्य संचलन शोभायात्रा में आगे आगे संतों की टोली जिसमें संत तिवारी बाबा, मोहन दास ऊर्फ मथुरा दास एवं कई साधु सन्यासियो ने अगुवाई की उसके पीछे महिलाओं की टोली, उसके पीछे संघ का घोष टोली, घोड़े, उसके पीछे ढाक की ताल, डी जे, चल रहा था! शौर्य संचलन शोभायात्रा में राम दरवार की झांकी, शिव पार्वती एवं नन्दी का तांडव नृत्य मनमोहक दृश्य उपस्थित कर रहा था! डी जी के धून पर युवाओं की टोली ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया! लोग शोभायात्रा को देखकर काफी खुश होकर आयोजकों की प्रशंसा कर रहे थे! इतनी शालीनता एवं अनुशासित तरिके से शोभायात्रा पहली बार देखी गई! शोभायात्रा को भव्य एवं एतिहासिक बनाने में विहिप जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता पवन कुमार पोद्दार यथा श्रीराम सेवा संघ के राणाप्रताप सिंह की अहम भूमिका रही! कार्यक्रम में श्री बालाजी सेवा संघ के नितीश वर्णवाल, अजय झा, विश्व हिन्दू रझा संगठन के किशोर जी, अशोक जी, सोनु सिंह जी, श्री कृष्ण सेवा सदन के शशि कुमार, संध के बिभाग प्रचारक, चंदन जी, सुनिल जी, राजेश जी, दीपक जी, उपस्थित रहे! सरस्वती शिशु मंदिर के बालकों ने भी अपनी प्रस्तुत दी! आरोग्य भारती, भाजपा, श्याम योग संस्थान, गायत्री परिवार, के सदस्य भी शामिल रहे! शोभायात्रा में डा बिनोद धारेवा, डा ब्रह्मदेव कुमार शामिल थे! विहिप जिला उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, मनोज कुमार मोनु, राजेश भगत, मनोज कुमार साह, गुडु, शिवशंकर तिवारी, अशोक पोद्दार, रामकुमार यादव, विनिता भदोरिया, अजय प्रसाद साह, अमित बाबा, निलाभरंजन झा, प्रकाश चन्द्र झा, शामिल रहे! समाज सेवी गुंजा बेगानी जैन, आशिष पोद्दार, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, अनन्त भारती, परितोष भारती, विधायक विजय खेमका भी शामिल रहे! प्रशासन के लोगों में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी की भूमिका भी सराहनीय एवं सहयोगात्मक रही! शहर के गणमान्य लोगों में धीरज परासर, बी पी पटोदिय, डा संजीव कुमार, मृगेन्द्र देव, तौसिफ जी, पत्रकार संघ अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह, अवधेश सिंह, गुप्तेश कुमार, राजीव कुमार, विजय शंकर, रविभूषन, झा, पंकज श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों महानुभावों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित एवं सहयोग से शोभायात्रा को सफल एवं एतिहासिक बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया! आयोन समिति अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने आयोजन समिति के सदस्यों तथा इस शोभायात्रा को सफल बनाने में लगे सभी लोगों के साथ साथ समस्त पूर्णिया वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया! पवन कुमार पोद्दार ने राणाप्रताप सिंह के अविस्मरणीय योगदान के लिए उनकी काफी प्रशंसा एवं सराहना की! शोभायात्रा में शामिल सभी रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने बहुत ही अनुशासित तरिके से शौर्य संचलन शोभायात्रा को सफल बनाया! प्रत्रकार बंधुओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!

और पढ़े  केरल विधानसभा चुनाव- मतदान करने पहुंचे फिल्मी सितारे, लाइन में लगे मोहनलाल, ममूटी ने पत्नी के साथ डाला वोट

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *