बड़ी कामयाबी : जयपुर एयरपोर्ट पर 20 करोड़ की ड्रग्स के साथ मिली महिला, बैग में छिपाकर लाई हेरोइन ।

जयपुर हवाई अड्डे पर रविवार सुबह कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग ने करीब 20 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया है। बताया जा रहा है कि महिला यूएई से लौटी है। वह अपने बैग में ड्रग्स छुपाकर ला रही थी। महिला जब एयरपोर्ट पर उतरी तो वह घबराई हुई लग रही थी। कस्टम विभाग और पुलिस को महिला पर शक हुआ। दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला की तलाशी ली, जिसमें ड्रग्स बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स दो किलो के आसपास है। शुरुआती जांच में इसे हेरोइन होने का अंदाजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ आंकी जा रही है । कस्टम विभाग ड्रग्स की जांच में जुटा है

और पढ़े  बिसलेरी के पानी पर नियामक सख्त: गोवा फैसिलिटी का सैंपल जांच में असुरक्षित, कंपनी ने आरोपों पर क्या जवाब दिया?
  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…