विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर।।

Spread the love

उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथियों को घोषणा होते ही जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरे प्रदेश आदर्श आचार संहिता लागू होते ही उसका अनुपालन कराने के लिये प्रचार सामग्रियों को हटवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न सम्पन कराने को लेकर कटिबद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नीतीश कुमार कलेक्ट्रेट में पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रचार सामग्रियों को हटवाया जा रहा है, 24 घंटे में सरकारी भवनों से, 48 घंटे में सार्वजनिक स्थानों से व 72 घंटे में निजी भवनों से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या जनपद में पाँचवे चरण में चुनाव होना है, सभी पांचों विधानसभा में चुनाव की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जा रही है, इसी के साथ चुनाव में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसके क्रम में बूथों पर मास्क, हैंड ग्लव्स व सेनेटाइजर रखे जाएंगे। उन्होंने बताया सभी लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज जल्द से जल्द देने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत कुछ बूथों पर महिलाओं द्वारा शत-प्रतिशत संचालन किया जाएगा वहीं कुछ बूथों पर दिव्यांग भी संचालन करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक रैली व रोड शो पर प्रतिबंध रहेगा, 15 जनवरी के बाद चुनाव आयोग के निर्देश का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल दो व्यक्ति ही मौजूद रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े  कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक

    Spread the love

    Spread the loveस्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *