बड़ी संख्या में लोगो ने की समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण..

जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन फैजाबाद के आलोक खरे व पूर्व उपमंत्री साकेत महाविद्यालय बिमलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पार्टी का झंडा सौंपकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मिसम ने किया।इस दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के मौजूदा हालात में बेरोजगारी, महँगाई से त्रस्त होकर मध्यमवर्गीय समाज का रुझान समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ा है. महानगर अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो का माला पहनाकर स्वागत किया।पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वालो में जितेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,नरेंद्र श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव,परविंदर श्रीवास्तव, अशवनी श्रीवास्तव, शिखर श्रीवास्तव,जय प्रकाश भारती प्रधान,रोहित, धीरज,दिनेश ,सचिन कुमार,अनिल सोनकर,मो फकीब, हयात हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

और पढ़े  UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…