लालकुआं : कांग्रेस प्रत्याशी रावत ने फिर गिराए भाजपा के विकेट,मंडल अध्यक्ष प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल।।

Spread the love

गौलापार भाजपा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
-पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने मंडल अध्यक्ष प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के बाद पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भाजपा गौलापार, चोरगलिया मंडल के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
गौलापार लछमपुर स्टेटस ललित प्रसाद के घर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई, और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद के साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा आर्य, नीमा आर्य, पदमा देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, रमेश पंडित, दया किशन आर्य, जसविंदर सिंह, भुवन आर्य चंदन आर्य आदि शामिल रहे। रावत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा राज से जनता बुरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हित की सरकार बनाएगी। उन्हें क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान कांग्रेस करेगी। ललित प्रसाद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है। वहां आम जनता की समस्या नहीं सुनी जाती हैं। लालकुआं क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने हमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे दिग्गज नेता को विधायक के रूप में चुनने का अवसर दिया है। क्षेत्र की जनता भारी मतों से रावत जी को लालकुआं क्षेत्र का विधायक बनाकर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, महेशानंद, जगदीश भारती, केएन पांडे आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  ऋषिकेश AIIMS: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं

Spread the love
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *