लक्सर : चैंपियन ने तीस करोड़ की सड़कों का शिलान्यास किया

Spread the love

लक्सर के खानपुर विधायक चैंपियन ने विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों में राज्य सेक्टर से प्रस्तावित लगभग 30 करोड़ रुपये के कुल 19 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने निर्माण करा रही संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
आपको बता दे खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधानसभा के देहात क्षेत्र में विकास कार्यों के ताबड़तोड़ शिलान्यास किए इस दौरान 17 गांव में कुल 19 सड़कों के निर्माण का फीता काटकर शिलान्यास किया बताया कि उन्होंने राज्य योजना में प्रस्ताव देकर इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए बजट दिलाया है। इन सभी कार्यों पर लगभग 30 करोड़ की लागत आएगी। इन्हें लोनिवि द्वारा बनवाया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोनिवि के एएई सुरेशपाल, जेई अमित चौधरी व प्रदीप कटारिया को निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ ही बरसात के मद्देनजर काम एक माह के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- नशा मुक्ति केंद्र में बेहोश हुए किशोर की 15 दिन बाद मौत, परिजनों ने संचालक पर पीटने का लगाया आरोप
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *