राष्ट्रपति फिर बैठेंगे प्रेसिडेंशियल ट्रेन में, अगस्त में करेंगे रामलला के दर्शन, पहले गोरखपुर फिर जाएंगे अयोध्या..

Spread the love

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक बार फिर से प्रेसिडेंशिल ट्रेन का सफर कर सकते हैं। वे अगस्त में विमान से लखनऊ आने के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए प्रेसिडेंशियल ट्रेन से यात्रा करेंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इससे पहले वे गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर रेलवे, एयरपोर्ट व अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है।राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम 27 से 29 अगस्त का है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि रेलवे अधिकारी नहीं कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड के एक सीनियर अफसर ने बताया कि राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं। राष्ट्रपति भवन से इस बाबत सूचना दी गई है। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति 27 अगस्त को विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
अगले दिन 28 अगस्त को गोरखपुर जाएंगे। वहां वे आयुष विवि का शिलान्यास करेंगे। वहां गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में अस्पताल भवन का भी उद्घाटन करेंगे और शाम को लखनऊ लौटेंगे। इसके बाद अगले दिन 29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल ट्रेन से वह अयोध्या जाएंगे, जहां रामलला के दर्शन करेंगे। रेलवे ने लखनऊ-फैजाबाद रूट पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  UP सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और BJP संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला
  • Related Posts

    नोएडा बवाल: श्रम कानून उल्लंघन में 203 ठेकेदारों के लाइसेंस होंगे निरस्त, कई ठेकेदारों को 1.16 करोड़ की पेनल्टी का नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले 24 कारखानों से जुड़े 203 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त करने, राशि की वसूली करने और एजेंसियों को…


    Spread the love

    Timing Change:कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *