अयोध्या : उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट की बैठक हुई संपन्न हुई

Spread the love

अयोध्या आज दोपहर 2बजे हरद्वारी बाजार के एक दुकान पर अयोध्याधाम में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट की एक बैठक नन्द कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।संचालन शैलेंद्र मोदनवाल ने किया।बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से आगामी 22जुलाई दिन वृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे अयोध्याधाम में प्रस्तावित फोरलेन/चौड़ीकरण के विरोध में श्री राम लला सरकार,श्री राम जन्मभूमी मंदिर में ञापन देकर भगवान श्री राम जी से रोजी रोटी बचाने की गुहार लगायेगा।इस अवसर पर नन्द कुमार गुप्ता ने कहा सरकार को पहले व्यापारियों को विश्वास मे लेकर दुकान के पीछे दुकान बनवाकर देना चाहिए उसके बाद ही योजना का क्रियान्वन आगे बढ़ाया जाना चाहिए, मुन्नु तिवारी ने कहा शासन/प्रशासन विस्थापित करने से पहले बसाने का डीपीआर बनाना चाहिए। महेश मोदनवाल ने कहा सुग्रीव किला के सामने से नये बन रहे दर्शन मार्ग के दोनो तरफ दुकानें बनवाकर विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार समायोजित करना चाहिए।शम्मी गुप्ता ने कहा पुरानी अयोध्या की ऐतिहासिकता/पौराणिकता को देखते हुए यहां के भागौलिक स्थित मे छेड़छाड़ के बजाय नव्य अयोध्या में वयवस्थित ढांचागत विकास पर जोर देना चाहिए।बैठक में प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता, मिश्री लाल अग्रहारी, मुन्नु तिवारी,अवधेश मोदनवाल,महेश मोदनवाल,नितिन जायसवाल, राजू साहू,शम्मी गुप्ता आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *