UP में देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, मुरादाबाद औरअलीगढ़ में नए आयुक्तों को दायित्व

Spread the love

प्रदेश सरकार ने रविवार की देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है। मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को और ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद खाली था। यहां रहे सिक्किम काडर के आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने संबंधी कयासों पर विराम लग गया है।

गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग से महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। गौरी शंकर पिछले काफी समय से ग्राम्य विकास विभाग में चर्चाओं में थे। उनकी कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। चैत्रा वी महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद लखनऊ, प्रमोद कुमार उपाध्याय सचिव समाज कल्याण विभाग से आयुक्त ग्राम्य विकास बनाए गए हैं।

रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक (अमृत) को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) व राज्य मिशन निदेशक (अमृत) के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वह सचिव नगर विकास के पद पर यथावत रहेंगे। मासूम अली सरवर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एवं सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या उत्तर प्रदेश को सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या उत्तर प्रदेश के पद से कार्यमुक्त किया गया है और प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) व राज्य मिशन निदेशक (अमृत) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
डा. राज शेखर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। कुमार प्रशांत सचिव राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, गुर्राला श्रीनिवासुलु सचिव सचिवालय प्रशासन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए हैं। अमृत पाल कौर प्रतीक्षारत संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि., नवनीत सेहारा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. एवं अपर आबकारी आयुक्त को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
देवेंद्र कुमार पांडेय विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले, विवेक श्रीवास्तव सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव पशुधन विभाग, अमृत त्रिपाठी सचिव उच्च शिक्षा विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज और ओम प्रकाश राय सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाए गए हैं।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love