रामनगर : स्मैक तस्करो के विरुद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही,128 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार..

Spread the love

रामनगर क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों नशे के अवैध कारोबार *अवैध स्मैक की (खरीद-फरोख्त)* की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम हेतु श्री पंकज भट्ट, एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु अधिनस्थ पुलिस अधिकारी गणो को निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में जनपद स्तर पर *नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु प्रचलित अभियान के अंतर्गत* श्री बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18 फरवरी 2022 की सायं श्री भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सीमांत जनपद उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करो
1- प्रवेश पुत्र मो0 हनीफ, निवासी थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर,
2- 2 मोहम्मद अनस पुत्र अहमद हसन निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर को *128 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा स्मैक तस्करी में सम्मिलित मोटरसाइकिल (हीरो स्ट्रीम) रजिस्ट्रेशन नंबर UK 18 and 7633 को भी मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किया गया है।* दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफ.आई.आर. नंबर 60/2022, धारा-8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
संपूर्ण घटनाक्रम का अनावरण आज दिनांक 19 फरवरी 2022 को श्री बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। दोनों अभियुक्त गणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
*गिरफ्तारी पुलिस टीम में*
1 श्री बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर
2 श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
3 उ0नि0 श्री भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरुमदारा
4 नंदन सिंह नेगी चौकी पीरुमदारा
5 आरक्षी ना0पु0 नीरज पाल
6 आरक्षी ना0पु0 राजाराम

और पढ़े  उत्तराखंड में आज से लागू होगी योजना, श्रमिकों को साल में कम से कम 125 दिन मिलेगा काम

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *