नैनीताल : सोमवार 21 फरवरी से होगी हाईकोर्ट व निचली अदालतों में भौतिक रूप से सुनवाई ।।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से जारी नई कोविड गाइडलाइन के क्रम में उत्तराखंड हाईकोर्ट सहित निचली अदालतों में 21 फरवरी से भौतिक रूप से वादों की सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना में कहा गया है कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के आदेश पर सोमवार से हाईकोर्ट व निचली अदालतों में सभी मामलों की भौतिक रूप से सुनवाई होगी। हालांकि, कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग का विकल्प भी रखा है। कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा ।

और पढ़े  हल्द्वानी: ममता की गोद से जुदा कर 6 माह की मासूम को मंदिर में छोड़ा, अंजान ने सीने से लगाकर चुप कराया
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…