योगी कम बैक लखनऊ : 1 – 2 दिन में तेज हो सकती सियासी हलचलें.

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार देर शाम लखनऊ लौट आए। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। गुरुवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

हालांकि औपचारिक तौर पर सीएम योगी की भाजपा के शीर्ष नेताओं से भेंट के दौरान प्रदेश में कोरोना प्रबंधन व विकास कार्यों पर बातचीत की बात कही जा रही है लेकिन माना जा रहा है पिछले करीब पखवारे से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे को लेकर अटकलों आदि पर खास तौर पर चर्चा हुई और केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी को लेकर अपनी अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया है।

सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद इसके संकेत हैं कि एक-दो दिन में राजधानी में सियासी हलचलें तेज हो सकती हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *