योगी कम बैक लखनऊ : 1 – 2 दिन में तेज हो सकती सियासी हलचलें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दिल्ली दौरे के बाद शुक्रवार देर शाम लखनऊ लौट आए। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। गुरुवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

हालांकि औपचारिक तौर पर सीएम योगी की भाजपा के शीर्ष नेताओं से भेंट के दौरान प्रदेश में कोरोना प्रबंधन व विकास कार्यों पर बातचीत की बात कही जा रही है लेकिन माना जा रहा है पिछले करीब पखवारे से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चेहरे को लेकर अटकलों आदि पर खास तौर पर चर्चा हुई और केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी को लेकर अपनी अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया है।

सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद इसके संकेत हैं कि एक-दो दिन में राजधानी में सियासी हलचलें तेज हो सकती हैं।

और पढ़े  मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट
  • Related Posts

    UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में प्रदर्शन दोहराने के बावजूद भाजपा चिंता में है। इसका कारण सपा का पूर्वी उत्तर प्रदेश व अवध में बीते लोकसभा चुनाव की तरह फिर…

    UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा

    पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को यूपी एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पंजाब के तीन युवक और एक नाबालिग है। चारों…