उत्तर प्रदेश / अयोध्या : पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार है रही वृद्धि के विरोध में आज कांग्रूस पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। अयोध्या में भी जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन कांग्रेसियोंआज सिविल लाइन पेट्रोल पंप पर पहुंच कर सरकार विरोधी नारे लगाये एवं प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि पिछले 13 महीने से देश का आम जनमानस कोविड से लड़ रहा इसी बीच सरकार ने लगातार पेट्रोल डीज़ल घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। अगर सरकार अब भी नहीं चेतती तो कांग्रेस पार्टी प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक इस लड़ाई को लड़कर सरकार को उखाड़ फेंकने का कम करेगी।

और पढ़े  यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…