यूपी/ अयोध्या : राम मंदिर निर्माण कार्य 2024 तक पूरा होने की उम्मीद

रामभक्तों का रांम मंदिर के लिए इंतजार अब बहुत ज्यादा लंबा नहीं है,धर्म नगरी अयोध्या में बन रहा राम मंदिर निर्माण कार्य 2024 तक पूरा हो जाएगा.कोरोना काल में भी नींव भराई का काम तेजी से चल रहा है.

3 तरह के पत्थरों का होगा इस्तेमाल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर अपने आप में विशेष है लेकिन मंदिर को और विशेष बनाने के लिए मंदिर निर्माण में 3 तरह के अलग-अलग पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा.प्लिंथ का निर्माण मिर्जापुर के 4 लाख क्यूबिक पत्थरों से होगा. गर्भगृह में वंशीपहाड़प़ुर के लाल पत्थर का उपयोग किया जाएगा. परकोटा निर्माण में हम अलग तरह के पत्थर लगाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि देश में पत्थरों की कई खदानें हैं. जहां विभिन्न प्रकार के क्वालिटी वाले पत्थर हैं. ऐसी खदानों से संपर्क किया जा रहा है. मंदिर परिसर के 5 एकड़ में परकोटा का निर्माण होना है.

परकोटा निर्माण में लगेंगे विशेष पत्थर

परकोटा निर्माण में विशेष पत्थर लगाए जाएंगे. जो मंदिर परिसर की भव्यता बढ़ाएंगे. अभी नींव भराई के लिए लेयर का काम हो रहा है. अब तक छह लेयर डाली जा चुकी है. बीच-बीच में हो रही बारिश से काम बाधित हो रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि 2024 तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है. चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण का 70 प्रतिशत काम बड़ी-बड़ी मशीनों के जरिए हो रहा है. ऐसे में राममंदिर निर्माण में श्रमदान की जरूरत ही नहीं है.

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा

श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में होने जा रही है. 13 और 14 जून को समिति की बैठक अपराह्न 3 बजे से सर्किट हाउस फैजाबाद में होगी. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 12 जून की देर शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे. वे दो दिनों तक अयोध्या में रहकर मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ भावी योजनाओं पर मंथन करेंगे.

  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…