यूपी : नोएडा में खुली शराब की दुकाने उमड़ी जनता की भीड़

Spread the love

पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है और संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन इस बीच नोएडा में शराब की दुकान खोलने का निर्देश दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी शराब और बीयर की दुकानों को मंगलवार से खोलने का आदेश जारी कर दिया है
शराब की दुकानें खुलते ही लॉकडाउन तोड़ लोगों की भीड़ उमड़ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन उल्लंघन का चालान काटने वाली पुलिस ठेके पर लोगों की कतार लगवाती नजर आई। जैसे ही नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में शराब की दुकानें खुलीं, लोगों की वहां भारी भीड़ जमा होने लगी। लोग मास्क लगाकर दुकानों पर शराब लेने पहुंच रहे हैं। एक व्यक्ति कई बोतल खरीद रहे हैं।
आदेश के अनुसार, शराब और बीयर की दुकान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। शराब खरीदते वक्त कोरोना गाइडलाइन्स का पालन पूरी तरह से किया जाएगा। वहीं, नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी मंगलवार से ही शराब की दुकानें खुल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने दुकानों के बाहर 6 फीट की दूरी पर गोला बनाने के लिए कहा है। दुकानों पर कैंटीन को नहीं खोला जाएगा। यूपी के अन्य कुछ जिलों में बुधवार से शराब की दुकानें खुल सकती हैं।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *