यात्रीगण ध्यान दें : अब त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, इन स्पेशल ट्रेनों में कराएं अपनी बुकिंग ।

Spread the love

दिवाली और छठ पूजा के दौरान भारतीय रेल को काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के इस अवसर पर एक बड़ी आबादी दिल्ली एनसीआर से बिहार की ओर जाती है। ऐसे में बड़ी मात्रा में ट्रेनों के अंदर भीड़ देखने को मिलती है। वहीं महामारी के इस दौर में भीड़ भाड़ कोरोना की तीसरी लहर में वृद्धि ला सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव स्पेशल ट्रेनोंं को चलाने जा रही है, ताकि ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके। इसका एक बड़ा फायदा त्योहारों के समय अपने घर जाने वाले यात्रियों को होगा। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर भारी भीड़ होने से गंतव्य तक जाने के साधन काफी सीमित हो जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए घर जाने के तमाम विकल्पों को खोलने का काम करेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन ट्रेनों के बारे में, जो फेस्टिव सीजन को ध्यान में बिहार लिए चलाई जा रही हैं।
त्योहार के सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 01698/01697 है। ये ट्रेन पुरानी दिल्ली से शनिवार शाम 6 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी। वहीं इसकी वापसी रविवार को भागलपुर से रात 10 बजे होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर, आरा, पटना, क्यूल, जमालपुर, सुल्तानगंज से होते हुए भागलपुर जाएगी।
इस ट्रेन को भी त्योहारों के समय होने वाली भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है। ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शनिवार दोपहर 2 बजे सहरसा के लिए चलेगी। वहीं सहरसा से रविवार को शाम 6:30 बजे चलेगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी बेगूसराय, खगड़िया, बख्तियारपुर होते हुए सहरसा जाएगी। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 01696/01695 है।
भारतीय रेलवे इस खास मौके पर आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन का संचालन कर रही है। इस गाड़ी का ट्रेन नंबर 09642/09641 है। ये ट्रेन शनिवार रात 12:30 पर आनंद विहार से दरभंगा के लिए चलेगी। वहीं इसकी दरभंगा से वापसी रात के 11 बजे होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी से होते हुए दरभंगा जाएगी।

और पढ़े  आज केरल में मानसून की दस्तक का अनुमान,भारी बारिश का अलर्ट!

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल- मंत्रियों को CM ने बांटे विभाग,स्वपन दासगुप्ता बने वित्त तो शंकर घोष बने पर्यटन मंत्री, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का औपचारिक बंटवारा करते हुए नई अधिसूचना जारी की। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु…


    Spread the love

    रिलायंस और मेटा की बड़ी तैयारी- गुजरात में बनेगा AI डेटा सेंटर, अगले दो वर्षों में बनकर तैयार होने की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने एक बड़ी साझेदारी का एलान किया है। दोनों कंपनियां मिलकर गुजरात के जामनगर में एक अत्याधुनिक एआई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *