यहां पर पानी को लगती हैं कतारें । देखें खबर

Spread the love

नैनीताल / हल्द्वानी :- किच्छा पुरानी बरेली रोड वार्ड 17 के रेलवे लाइन और सड़क किनारे बसे गरीब लोगों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आलम यह है कि सरकारी नल में पानी आने से घंटो पहले लोग अपने बर्तनों को कतारों में लगा देते हैं। मात्र एक घंटा ही पानी आने के कारण लोगों को बिना पानी लिये मायूस होकर लौटना पड़ता है।

पुराना बरेली रोड निवासी प्रवीन सेन ने बताया कि इस रोड पर करीब 50 परिवार ऐसे बसे हुए हैं। जो केवल सरकारी नलों पर आश्रित हैं। इस रोड पर रहने वाले अधिकांश लोग मजदूर तबके के हैं जो सुबह उठते ही काम की तलाश में अलग अलग क्षेत्रों में चले जाते हैं। उन्होंने बताया जो महिलाएं काम पर जाती हैं वे सिर्फ इसलिए काम छोड़ जल्दी लौटती हैं क्योंकि उन्हें अपने परिवार के पीने के लिये पानी भरना होता है। यहां पानी भर रहे लोगों ने बताया कि पानी जब चला जाता है तो दूसरे नल की ओर रुख करना होता है। यहां पर अक्सर पानी पहले भरने के लिये आपस में झगड़ा भी हो जाता है। इधर, वार्ड की सभासद शशिबाला ने बताया कि लोगों के घरों के आगे कई बार नल लगाए लेकिन लोग तोड़ देते हैं। वहीं, वार्ड वासियों का कहना है कि हाथीखाना गेट के सामने सिर्फ नल है इसके अलावा कहीं और नल नहीं लगा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 9 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *