हरिद्वार : योग गुरु रामदेव पर अभद्र टिप्पणी करने पर न्यूज चैनल के एंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं ब्लैकमेल के आरोप में एक न्यूज चैनल के एंकर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहादराबाद थाना प्रभारी संजीव थपलियाल के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के विधि अधिकारी गणेशपुर रुड़की निवासी राजू वर्मा ने शिकायत देते हुए बताया कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से संबंधित संस्थानों के उत्पादों के समाचार पत्रों और टीवी चैनल पर विज्ञापन दिए जाते हैं। इस क्रम में एक न्यूज चैनल को भी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड इत्यादि संस्थानों के विज्ञापन दिए गए थे।

बाद में किन्हीं कारणों से पतंजलि की ओर से चैनल को विज्ञापन देने बंद कर दिए गए थे। आरोप है कि इससे न्यूज चैनल के एंकर अतुल अग्रवाल लंबे समय से स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के प्रति दुर्भावना एवं रंजिश रखने लगे थे। आरोप है कि दोनों को अपमानित करने के लिए छह मई को अतुल अग्रवाल ने अपने चैनल पर ‘पतंजलि के अस्पताल में बदइंतजामी ने महिला की जान ली’ खबर दिखाई थी।

जबकि, अस्पताल राज्य सरकार और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में कोविड महामारी में निशुल्क रूप से जनसेवार्थ संचालित किया जा रहा है। इससे स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद राजू वर्मा की शिकायत पर अतुल अग्रवाल के खिलाफ धारा 153 और धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…