मोटाहल्दू : विधायक दुमका ने किया हनु जन सेवा केंद्र का शुभारंभ..

Spread the love

खड़कपुर –
ई-गर्वेनेस के तहत आज लालकुआं के लोकप्रिय विधायक नवीन दुमका ने फीता काटकर किया हनु जनसेवा केंद्र का शुभारंभ। उन्होंने कहा कि इसके शुरू हो जाने के बाद से अब ग्रामीणों को प्रमाण पत्रों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जन सेवा केन्द्र पर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आवेदकों को प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
बताया कि जनसेवा केन्द्र के जरिए आय, जाति, निवास, आयुष्मान ,श्रमिक, मृत्यु आदि प्रमाण पत्र जारी होंगे। विधायक दुम्का ने कहा कि सरकार ने इन केंद्रों की स्थापना इसलिए की ताकि आम जनमानस को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

वही केंद्र संचालक गरिमा मिश्रा जोशी ने बताया कि यहां सभी सरकारी सेवा जैसे जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड ,श्रमिक कार्ड ,आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जायेंगे। उन्होंने कहा ग्रामसभा व सभी नागरिकों को एक ही स्थान पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा, अब गांव के किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से विभागों मे नहीं जाना पड़ेगा, जन सेवा केंद्र के माध्यम से सरकारी शुल्क पर ही कार्य किया जाएगा, वही ग्रामीणों को अनावश्यक शुल्क से भी बचाया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत-: गुस्साए तीमारदारों ने CMO ऑफिस घेरा, उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *