उत्तराखंड में कई माननीयों के वोटों पर भी आपत्तियां, किसी का नाम गलत तो किसी को विसंगति का नोटिस जारी

त्तराखंड में कई माननीयों के वोटों पर भी आपत्तियां आ रही हैं। एक ओर जहां मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को पिता की आयु संबंधी विसंगति का नोटिस जारी हुआ है तो वहीं पिरान कलियर के कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के नाम पर ही आपत्ति लग गई है।

नैनीताल से भाजपा विधायक सरिता आर्य को नाम में विसंगति का नोटिस जारी हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य के नाम भी विसंगति का नोटिस जारी हो चुका है। कुल आपत्तियां में से 90 प्रतिशत से ज्यादा आपत्तियां मैदानी जिलों की हैं। प्रदेश में फॉर्म-10 के जरिये कुल 59,604 वास्तविक आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
इनमें सबसे बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं से जुड़ी है, जो सत्यापन के दौरान अपने घर पर नहीं मिले या स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे मामलों की संख्या 40,906 है। यानी कुल आपत्तियों का करीब 69 फीसदी हिस्सा इसी श्रेणी से संबंधित है। कांग्रेस एसआईआर को लेकर मुखर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के GST संग्रहण में लगातार सुधार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अगस्त में 16 % की बढ़ोतरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…