उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर हर वर्ष 15 दिन चलेगा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव, उत्पाद बेचने के मिलेंगे अवसर

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि अब हर वर्ष रक्षाबंधन के पहले 15 दिन तक मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों और इनसे जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सीएम ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएचजी से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और उनके द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन किया। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें विकास करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने से राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यही असली मायने में वोकल फॉर लोकल होना है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदें और उनके विकास में अपना योगदान दें।

 

योजना कितनी सफल
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2023 में शुरू की गई थी। अब इस योजना में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 5.20 लाख ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं। पिछले तीन वर्षों में योजना के अंतर्गत 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को लोकल टू ग्लोबल की पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव झरना कमठान, अनुराधा पाल और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित थे।

और पढ़े  हल्द्वानी: छात्रा से अभद्रता...फिर कोतवाली में धरना, MBPG कॉलेज में चुनावी बवाल, छात्रनेता को रास्ते में पीटा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love