मोटाहल्दू / हल्द्वानी : सालों से तरसे ग्रामीणों को विधायक दुम्का ने दी सड़क की सौगात ।

खड़कपुर ग्राम सभा में सालों से रोड के लिए तरस रहें थे ग्रामीण। कई कई बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं बन पाई सड़क ना किसी ने इस सड़क की ओर ध्यान देना उचित समझा, राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद विधायक दुम्का ने अपनी विधानसभा में रात – दिन लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना व उनका मौके पर जाकर समाधान किया । इसी विषय में बीजेपी सरकार में लालकुआं विधानसभा 56 के विधायक नवीन दुम्का ने आज खड़कपुर ग्रामसभा में लगभग 1.170 किलोमीटर की सड़क निर्माण की आधारशिला रखी, वही विधायक ने ग्राम वासियों को हर घर नल से जल का वादा पूरा करने पर भी बधाई दी।इसके साथ ही प्रधानमंत्री योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का वादा भी किया व पूरा करने पर जोर दिया, शिलान्यास स्थल पर भाजपा पूर्वी मन्डल महिला मोर्चा महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य,कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, बूथ अध्यक्ष मनमोहन पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मधु चौबे,
इंदर सिंह बिष्ट , ग्राम प्रधान शंकर जोशी, भाजपा नेता आनंद सिंह पवार, हरीश चौबे,गणेश चौबे,दीपक पांडे, राजेंद्र कनवाल,पूरन पांडे, सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे। सभी ग्राम वासियों ने विधायक श्री नवीन दुमका जी का आभार जताया ।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…