मुस्लिम समुदाय द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए शालीनता एवं सद्भाव के साथ मनाया गया ईद का त्योहार.

Spread the love

आज दिनांक 14 मई 2021 को रमजान के पाक माह के समापन पर *ईद-उल फितर* त्योहार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शालीनता सद्भाव के साथ मनाया गया।
वर्तमान कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मस्जिद/ईदगाह में केवल 5-5 पेश इमाम/व्यक्तियों द्वारा ही नमाज अदा की गई एवं बाकी व्यक्तियों द्वारा इस बार ईद की नमाज अपने-अपने घर पर ही अदा की गई।
मुस्लिम समाज के लोग रमजान मुकम्मल होने पर ईद की नमाज अदा कर खुशियां मनाते हैं और एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं परंतु इस बार कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत इस बार ईद उल फितर की नमाज के बाद बिना गले मिले ही एक दूसरे को बधाई दी गई।
ईद उल फितर के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व शांति एवं वैश्विक महामारी संक्रमण से अति शीघ्र उभरने की दुआएं मांगी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल द्वारा आज प्रातः से ही जनपद में स्थापित विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।


Spread the love
और पढ़े  गुरुग्राम में आज नहीं मिलेगी कैब,ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल, जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *