महाराष्ट्र : सिविल अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत..

Spread the love

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। इस आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है।
आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।
आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।


Spread the love
और पढ़े  एनसीईआरटी- आज जारी होगी सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्य पुस्तक, छात्र पढ़ेंगे वेद, इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य
  • Related Posts

    केतन मर्डर केस में पुलिस ने लोहागढ़ किले में किया सीन रीक्रिएट,केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया?

    Spread the love

    Spread the loveकेतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। DSP गजानन टोम्पे ने…


    Spread the love

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *