बुरहानपुर : स्टेट हाईवे 50 देड़तलाई खंडवा पिछले 5 साल से नहीं किया मेंटेनेंस का कार्य.

Spread the love

इंदौर नागपुर राज्यमार्ग पर पिछले 5 वर्षों से सड़क के रखरखाव का कार्य नहीं किया जा रहा है, वर्ष 2013-14 में सड़क का निर्माण कार्य हुआ था तबसे साइन बोर्ड, साइट पटेरिया और रेलिंग आदि के पास लगी झाड़ियों की सफाई नहीं की गई झाड़ियों ने अब पेड़ का रूप धर लिया है। बड़ी झाड़ियों में सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड, रेलिंग, माइलस्टोन को अपने में छुपा लिया है, कई जगह पर अंधे मोड़ हैं और वहा पर फैली हुई झाड़ियों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं घटती है ऐसे हादसों में कई वाहन चालकों ने अपने शरीर के अंग को तो कई अपने परिवार सहित जान गवा चुके हैं। हाईवे पर रोजाना चलने वाले वाहन चालक, ट्रांसपोर्टर और अन्य गाड़ियों के ड्राइवरो- सैयद नूर मोहम्मद राजपाल बस चालक, शेख सादीक ट्रक ड्राइवर, मुज़फ़्फ़र शाह, गोपाल गौतम, भरत कास्डेकर सुनील धांडे ने बताया कि वाहन चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हाईवे पर जगह-जगह झाड़ियां रोड पर फैली हुई है जिससे सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखाई देते साइन बोर्ड और माइलस्टोन भी ढके हुए हैं रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे यात्रियों को परेशानी होती है वाहन में भी टूट-फूट होती है वाहन के मेंटेनेंस का खर्चा बढ़ गया है। ठेकेदार को अब मेन्टेन्स करना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  ट्रंप के डाक मतदान पर संकट: अमेरिकी कोर्ट ने आदेश पर फिर लगाई रोक
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *