बिल्ली ने कर दी 60 हजार लोगों के घरों की बत्ती गायब,8 घंटे बाद आई बिजली, जानें क्या है मामला।।

Spread the love

महाराष्ट्र में एक बिल्ली की वजह से साठ हजार लोगों को बिना बिजली के करीब आठ घंटे तक रहना पड़ा। यह मामला पुणे जिले के पास स्थित पिंपरी चिंचवाड़ शहर का है। यहां के कुछ इलाकों में सुबह गुल हुई बत्ती दोपहर में लौटकर आ सकी। आइए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है। जानकारी के अनुसार, राज्य के बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवाड़ शहर के कुछ इलाकों में बुधवार को घंटों तक बिजली गुल रही।उन्होंने इसकी वजह एक बिल्ली को बताया। दरअसल, एक बिल्ली ट्रांसमिशन उपकरण पर चढ़ गई थी, जिससे तकनीकी खराबी आ गई। इस तकनीकी खराबी की वजह से ही करीब 60,000 उपभोक्ताओं के घरों-प्रतिष्ठानों में बिजली गुल हो गई। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिंपरी चिंचवाड़ के भोसरी, अकुर्दी और आसपास के इलाकों में सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई थी। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
एमएसईडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह भोसरी में एक बिल्ली 22 केवी के एक ट्रांसफार्मर में घुस गई थी, जिसके बाद भोसरी, अकुर्दी और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। एमएसईडीसीएल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिल्ली बिजली के उपकरण पर चढ़ गई, जिससे तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि बिल्ली की मौत हो गई। बिजली गुल होने से कम से कम 60,000 उपभोक्ता प्रभावित हुए। अधिकारी ने कहा कि वैकल्पिक बिजली सब-स्टेशनों का उपयोग करने वाले अधिकारियों के प्रयासों के कारण बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

और पढ़े  गुजरात राज्यसभा चुनाव: चारों सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा उम्मीदवार, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    US-Iran समझौता: ईरान परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका का सख्त रुख, व्हाइट हाउस ने समझौते से स्थायी शांति का किया दावा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय की शांति सुनिश्चित कर सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा…


    Spread the love

    महंगाई ने तोड़ा 16 महीने का रिकॉर्ड, सोने-चांदी के आभूषणों और टमाटर-अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट

    Spread the love

    Spread the loveइस तपती गर्मी में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ रहा है, आपके घर का मासिक बजट और रसोई का खर्च भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *