करनाल एनकाउंटर पर सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, एडीजीपी संजय कुमार करेंगे पूरे मामले की जांच

रनाल में हुए एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच अब एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार के नेतृत्व में होगी। सरकार ने जांच के जरिए एनकाउंटर से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उठ रहे सवालों की निष्पक्ष पड़ताल कराने का फैसला लिया है।

करनाल में हर्ष एनकाउंटर के बाद रोड समाज के लोगों में नाराजगी सामने आई थी। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने एनकाउंटर की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्तियां रखी थीं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार को सौंपी है। जांच में एनकाउंटर से पहले और बाद की पूरी परिस्थितियों, पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
सरकार के इस फैसले को रोड समाज की ओर से उठाई गई निष्पक्ष जांच की मांग पर बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब एडीजीपी संजय कुमार की जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि एनकाउंटर की परिस्थितियां क्या थीं और पुलिस कार्रवाई तय प्रक्रिया के अनुरूप हुई या नहीं।
और पढ़े  आईफोन 18 प्रो लॉन्च: AI के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया आईफोन, सिरी से कैमरा तक क्या बदलेगा?
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

    रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय…

    सोनीपत: 2 करोड़ की रंगदारी के बाद कार्यालय पर बरसाई गोलियां, पीछा करते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

    नंदू गैंगस्टर के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित कार्यालय पर फायरिंग…