बिग ब्रेकिंग – थराली/चमोली : तेल के टैंकर से मिला बिरोजा और तारपीन का तेल ,पुलिस ने चालक, परिचालक को किया गिरफ्तार।

Spread the love

थराली थाना पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान एक तेल के टैंकर की चेकिंग की तो तेल के टैंकर से पेट्रोल डीजल की बजाय बिरोजा फैक्ट्री में तैयार किया गया बिरोजा और तारपीन का तेल बरामद हुआ ,मामले में पुलिस ने वन विभाग की मदद से बरामद माल की पहचान कराई तो फैक्ट्री में तैयार किया गया बिरोजा /रेजिन होने की पुष्टि हुई ,थराली पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे बिरोजा और तारपीन के तेल को कस्टडी में लेकर टैंकर को सीज कर दिया है ,टैंकर के 12 हजार लीटर के चैंबरों से तीन चैंबरों में कुल 335 टिन बिरोजा यानी कुल 6030 किलो बिरोजा बरामद हुआ है वहीं इसी टैंकर के एक चैम्बर से लगभग 2500 लीटर तारपीन का तेल भी बरामद किया गया है पुलिस ने वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है वहीं ।
थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर सिंह पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि टैंकर के चालक, परिचालक से पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहा पूछताछ में चालक ने बताया कि टैंकर कौसानी से कर्णप्रयाग की ओर ले जाया जा रहा था लेकिन इस अवैध रूप से परिवहन हो रहे माल को चालक द्वारा कहाँ ले जाया जाना था इसके बारे में चालक से पूछताछ की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM धामी ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *