बागेश्वर : जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में मुख्यमंत्री ने पीपीई किट पहन जाना कोरोना मरीजों का हाल-चाल .।.

Spread the love

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज यानी रविवार और सोमवार को कुमाऊं दौरे पर हैं। इस दौरान वह कोविड नियंत्रण संबंधी सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस क्रम में अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री बागेश्वर पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर के साथ ही जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में सांसद अजय टम्टा के साथ मुख्यमंत्री कोविड किट पहनकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कोविड मरीजों का हालचाल जाना, मरीजों से व्यवस्थाओं, भोजन के संबंध में जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड काल में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। मानसून काल को लेकर पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक बागेश्वर में रहे। उसके पश्चात हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ रवाना हो गए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुनाव आयोग का आया है नोटिस तो विसंगति के अनुसार सही दस्तावेज ले जाएं, आसानी से होगा निपटारा
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *