बढ़ती महंगाई पर जरूरी खबर : आज 1 नवंबर से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर ।

Spread the love

लगातार बढ़ रही महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद 1 नवंबर से लोगों को कुछ और झटके लगने वाले हैं। सोमवार से बैंकों के ग्राहकों को जमा और निकासी पर शुल्क देना होगा। ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव की अनुमान है। रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को देना होगा शुल्क
1 नवंबर से बैंकों के ग्राहकों को पैसा जमा करने और निकालने पर शुल्क देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को अब एक लिमिट के बाद निकासी और जमा पर शुल्क देना होगा। साथ ही ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपये देने होंगे। जमा खाते में एक महीने में तीन बार से ज्यादा पैसे जमा करने पर 40 रुपये देने होंगे। हालांकि, जनधन खाताधारकों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन निकासी पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
बदलेगा ट्रेनों का समय
ट्रेनों का टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल रहा। इसके बाद से करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय बदल जाएगा। 13,000 पैसेंजर ट्रेनों और 7,000 मालगाड़ियों का टाइम टेबल भी बदल रहा है।

गैस सिलिंडर बुक करने को अब ओटीपी
अब गैस सिलिंडर बुक करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत होगी। बिना इसके बुकिंग नहीं होगी। सिलिंडर घर पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय को ओटीपी बताने के बाद ही आपको सिलिंडर मिलेगा।

बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ाती हैं। कीमतें इस महीने भी बढ़ सकती हैं। 

और पढ़े  राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

राजधानी में खुलेंगे स्कूल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों से कहा है कि वे फिजिकल क्लास में शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षा जारी रखें।


Spread the love
  • Related Posts

    India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक…


    Spread the love

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *