बड़ी खबर – चीन सीमा विवाद : सेना और आईटीबीपी ने लद्दाख सीमा पर चल रही तनातनी के बीच उत्तराखंड में बढ़ाई चौकसी ।

Spread the love

लद्दाख सीमा पर चल रही तनातनी के बीच और अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद उत्तरखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं हैं।
चीन सीमा पर भारतीय सेना और आईटीबीपी ने गश्त बढ़ा दी है। जवान चीन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन दिन पहले मिलम और लिपुलेख तक भारतीय युद्धक विमान उड़ते देखे गए। सूत्रों के मुताबिक चीन सीमा पर वायुसेना हेलीकॉप्टर से सीमा की टोह ले रही है।

सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान अग्रिम चौकियों पर 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले से लगती मिलम से लिपुलेख तक की सीमा पर सुरक्षा बलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने गश्त बढ़ा दी है। बीआरओ ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली धापा-मिलम सड़क का निर्माण कार्य भी तेज कर दिया है। बीआरओ तवाघाट-लिपुलेख सड़क में बेली ब्रिज और सड़क सुधारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। चिनूक से सड़क निर्माण का सामान और रसद पहुंचाई जा रही है।
पिछले सप्ताह अरुणाचल सेक्टर पर बढ़ गया था तनाव
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह अरुणाचल सेक्टर पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिससे घंटों तनाव की स्थिति रही। 

दोनों देशों की सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया
अरुणाचल सेक्टर में औपचारिक रूप से दोनों देशों की सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया है। इसलिए एलएसी को लेकर दोनों देशों की सेनाओं की अपनी-अपनी धारणाएं हैं, लेकिन पिछले सप्ताह पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिक भारत की सीमा के बेहद करीब तक आ गए, जिससे तनाव बढ़ गया।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, सीसीटीवी में दिखा, एक अन्य भी रडार पर

इसके बाद दोनों देशों के लोकल कमांडरों ने मोर्चा संभाला और आपसी बातचीत के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत सेनाएं पीछे हट गईं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस तनातनी में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *