बड़ी खबर – कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ जेल के अंदर हत्या ।

Spread the love

दिल्ली की तिहाड़ जेल में यूपी के यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या कर दी गई। बताया गया कि बुधवार सुबह तिहाड़ जेल की बैरक नंबर तीन मे हत्या हुई है। गैंगस्टर की हत्या से तिहाड़ जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर बागपत के खैला गांव का रहने वाला था। पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी रहे अंकित को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 

यही नहीं, पंचायत चुनाव में अंकित उर्फ बाबा के नाम से गांव में उसके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे, जिसमें सामने चुनाव लड़ने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। फिलहाल अंकित की मां गीता ग्राम प्रधान है।

बताया गया कि अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंकित के पास से मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल पकड़ा था, जिसके बाद उसकी एक जेल अधिकारी के साथ हाथापाई हो गई थी।

परिजनों का कहना है कि हाथापाई के बाद उसे पुलिस ले गई और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई।


Spread the love
और पढ़े  Delhi- PM मोदी की अपील के बाद DMRC का फैसला, हर सोमवार को चलेंगी छह अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ेंगे 24 फेरे
  • Related Posts

    दिल्ली: रविवार को बदला रहेगा मेट्रो का शेड्यूल- तीन लाइनों पर सुबह छह बजे से मिलेगी ट्रेन, UPSC परीक्षा को लेकर बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveसंघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। 24 मई, रविवार को मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होंगी। यह…


    Spread the love

    कॉकरोच जनता पार्टी: पार्टी बनाने की क्या होती है प्रक्रिया? कॉकरोच पार्टी की ये बातें नहीं जानते होंगे आप

    Spread the love

    Spread the love   भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां किसी भी नागरिक को अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का पूरा अधिकार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *