फिर एक पत्रकार की हत्या, सरकार के मंत्री पर लगा हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा ।

Spread the love

बिहार सरकार की मंत्री और धमदाहा विधायक लेसी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हत्या का आरोप मंत्री लेसी सिंह पर लगा है। मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। लेसी का नाम आते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सत्ताधारी दल जदयू पर हमलावर है। विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह के परिजनों ने शनिवार को सरसी थाना के पास शव रखकर प्रदर्शन किया।
विश्वजीत सिंह जिला परिषद् सदस्य अनुलिका सिंह के पति थे और खुद भी जिला परिषद् सदस्य रह चुके थे और राजनीति में सक्रिय थे। इधर नाराज लोगों को शांत कराने पहुंचे एसपी दयाशंकर को भी  विरोध का सामना करना पड़ा। घटना के बाद सरसी थानाध्यक्ष नरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
मृतक के पिता मनोज सिंह, पत्नी अनुलिका सिंह और मां ने साजिश के तहत हत्या और पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। अनुलिका सिंह ने बताया कि उनके पति रिंटू सिंह साल 2015 में भारी बहुमत से जिप सदस्य पद पर जीते थे।
पत्नी अनुलिका का आरोप है कि पति रिंटू सिंह खुद धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। क्षेत्र में स्थिति मजबूत होने के कारण यह बात विरोधियों को नहीं पची और साजिश के तहत हत्या करा दिया गया। इसमें मंत्री लेसी सिंह व उनके लोग शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो,साने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *