प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और दीव के चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में चक्रवात ताउते से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। आज सुबह पीएम मोदी भावनगर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात और दीव के चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने ताउते चक्रवात की वजह से हुए नुकसान और स्थिति के आकलन के लिए अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए एक हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने (पीएमओ) बताया कि राज्य में नुकसान के आकलन के लिए केंद्र सरकार एक अंतर-मत्रीय दल को यहां तैनात करेगी। इसके अलावा पूरे देश में तूफान ताउते के चलते जान गंवाने वाले लोगों के उत्तराधिकारी को दो लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत भी हुई ।


Spread the love
और पढ़े  अबू धाबी- मिसाइल हमले के बाद गिरा मलबा: 5 भारतीय समेत कई घायल, यूएई ने अब तक कितने हमलों को किया नाकाम?
  • Related Posts

    War: पायलट को बचाने में क्या ट्रंप को हुआ भारी नुकसान, C-130 मार गिराने के ईरानी दावे में कितनी सच्चाई?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका ने ईरान में लापता अपने पायलट को सुरक्षित बचा लिया है। हालांकि ऐसा लगता है कि इसके लिए अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल ईरान…


    Spread the love

    रोहतक- RTA के रिटायर्ड सचिव ने की आत्महत्या: पत्नी गई थी सैर करने, बुजुर्ग ने निगल ली सल्फास

    Spread the love

    Spread the loveशहर के छोटूराम नगर में शनिवार की शाम आरटीए विभाग रिटायर्ड सचिव सूरत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उस समय पत्नी घर के बाहर सैर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *