प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन बढ़ाये जाने पर रैली निकालकर दिव्यांगों ने योगी सरकार का किया धन्यवाद..

Spread the love

लगभग एक माह भारतीय विकलांग दिव्यांग समिति के द्वारा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को विकलांग पेंशन को 500 से बढ़ाकर 1000 किये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया था। जिसपर नगर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दिव्यांग पेंशन बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। सबकी मंशा के अनुरूप अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांगों की पेंशन को 500 से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया, जिससे पूरे प्रदेश में लाभार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह है।
भारतीय विकलांग समिति द्वारा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व योगी सरकार को धन्यवाद देने के लिए चौक घण्टाघर से सिविल लाइन तक सैकड़ो की संख्या में ट्राई साइकिल पर दिव्यांगजनों ने रैली निकाली। रैली को नगर विधायक वेद गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
तत्पश्चात् विधायक वेद गुप्ता ने तहसील सदर में सभी दिव्यांगो को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किया। सभी को सम्बोधित करते हुये विधायक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनो के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है। आप सभी पुनः बहुमत से भाजपा की सरकार बनाये। आप सभी के लिए और भी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जायेगा, आप सभी की समस्त जरूरतों को पूरा करने और सशक्त करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है, और आगे भी करेगी।
इस अवसर पर हरिभजन गोंड, पार्षद मनोज श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर, भारतीय विकलांग कल्याण समिति के मो0 अकरम, व्यास मौर्या, कमलेश, अजय, बबलू, सद्दाम, अनीश, मुकीम खां सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

और पढ़े  हम 15 साल की किशोरी का भी गर्भपात करा देते हैं, बच्चा हुआ तो अच्छे पैसे मिलते' खुलासा...

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *