बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंडल के 3 विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा की ।।

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने अयोध्या मंडल के 3 विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा किया।सुल्तानपुर लंभुआ से उदराज वर्मा पंकज,अमेठी से रागिनी तिवारी व सुल्तानपुर शहर से डॉ डीएस मिश्रा उम्मीदवार घोषित हुए।मिल्कीपुर विधानसभा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में चुनावी रैली के दौरान सतीश मिश्रा ने भगवान राम को छोड़कर सीता पर सियासत शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब भाजपा वाले भगवान राम के नाम पर वोट मांगते हैं राम का नाम तो लेते हैं लेकिन माता सीता को भूल जाते हैं।धर्म पर आस्था रखने वाले सभी जानते हैं कि बिना सीता के भगवान राम पूर्ण नहीं। सीता है तभी राम है। राधा बिना कृष्ण भी नहीं। जैसे पार्वती के बिना शिव नही।सीता पार्वती व राधा को लेकर महिलाओं पर सतीश मिश्रा का बयान।भाजपा का महिलाओं को लेकर सोच अलग.जब हम आए अयोध्या हमने किया रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन।हमें मिला सही आशीर्वाद।बसपा की रैली में पूरे प्रदेश में उमड़ रहा है जनसैलाब। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की बनेगी बहुमत की सरकार।अयोध्या मंडल से होंगे सभी मजबूत प्रत्याशी। अयोध्या मंडल में है 25 सीटें जिसमे 6 है सुरक्षित सीटें।सभी सीटों पर जीतेगी बीएसपी जीत हासिल करेगी। सरकार बनाने में अयोध्या मंडल का सबसे बड़ा योगदान होगा।सतीश चंद्र मिश्रा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नकुल दुबे जोनल कोऑर्डिनेटर पवन कुमार व आयोजक करुणाकर पांडे भी उपस्थित रहे।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…