पौड़ी / गढ़वाल : जिलाधिकारी ने साक्षात्कार के दौरान चयनित योजना के बारे में ली संपूर्ण जानकारी

Spread the love

जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के तहत आवेदकों की साक्षात्कार बैठक हुई।
आयोजित साक्षात्कार में गैर वाहन मद के अन्तर्गत तीन आवेदन प्राप्त हुए, आवेदनों की परीक्षण एवं आवेदक के साथ साक्षात्कार लेते हुए उनके प्रस्तुत दस्तावेज में नक्शा स्वीकृति, आदि न होने पर 15 दिन के समय देते हुए जिला पर्यटन विकास विभाग कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जबकि वाहन मद में 5 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे परीक्षण एवं साक्षात्कार के उपरान्त सभी आवेदन को स्वीकृत कर बैंक में प्रेषित करने के निर्देश दिये। जबकि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना के तहत प्राप्त 8 आवेदनों का परीक्षण करते हुए आवेदकों की बेविनार के माध्यम से साक्षात्कार किया गया। जिसमें कुछ आवेदकों के प्रस्ताव बडी होने पर उन्हे औचित्य पूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तथा शेष आवेदन को स्वीकृत किया।
जिलाधिकारी डा0 जोगदण्डे ने आवेदकों से साक्षात्कार के दौरान उनकी चयनित योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। उन्होने वीर चन्द्र सिह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में वाहन मद के साक्षात्कार में संबंधित आवेदक से वाहन, व्यवसायिक एवं कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। जिस पर आवेदकों ने जिलाधिकारी द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिये। वहीं वीरचन्द्र सिह गढ़वाली पर्यटन स्वरोगार योजना में गैर गैर वाहन मद के सभी आवेदनों को 15 दिन के भीतर नक्शा एप्रुवल, तथा दस्तावेजों में कमी को पूर्ण करने के निर्देष दिये गये। वहीं वाहन मद में सभी 5 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को बैंको को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जबकि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना के तहत प्राप्त 8 आवेदन पर योजना की परीक्षण एवं आवेदकों की साक्षात्कार लिए गये। जिसमें बड़ी योजना वाली आवेदन पर आचित्य पूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये षेश अन्य आवेदन को स्वीकृत कर अग्रेत्तर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होंने संबंधित बैंकर्स को आवेदनकर्ता के प्रपत्रों की पूरी परीक्षण कर नियत प्रारूप में सहमती की दशा में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ताकि लाभार्थी की योजना स्वीकृत होने पर भटकना न पड़े, जिससे कि लाभार्थी को योजना का लाभ समय पर मिल सकें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री आर्य ने आवेदकों से होमस्टे गृह आवास के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए, अपनी योजना को मानक के अनुरूप स्थापित करने को कहा, ताकि आने वाले ग्राहकों को यहां की क्षेत्र षैली एवं संस्कृति की झलक देखने को मिल सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यवसाय में अन्य लोगों को भी रोजगार से जुडने का मौका मिल सकें।
इस अवसर पर संभागीय परिवहन निरीक्षक आनन्द बर्धन, अभियंता जिला पंचायत पौड़ी सुदर्शन सिंह रावत, सहायक एलडीएम भूपेश नौटियाल, सहायक प्रबंधक उद्योग माधो सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह-: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *