पौड़ी गढ़वाल : अमर शहीद मनदीप सिंह नेगी को आखिरी सलाम। मुख्य मंत्री ने दी सलामी।

Spread the love

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आज जनपद के विकासखण्ड पोखड़ा अन्तर्गत ग्राम सकनोली पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी (11 गढ़वाल राइफल एलओसी) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय जोगदण्डे, एसएसपी सुश्री पी. रेणुका देवी सहित अन्य गणमान्य ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित की। जबकि सेना के जवानों द्वारा शहीद मंदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सकनोली में लाया गया तथा सैन्य सलामी दी गई।
मा. मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद मंदीप सिंह नेगी के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, कि इस विकट घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें तथा शहीद मंदीप सिंह नेगी को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि आज श्री मंदीप सिंह नेगी हमारे बीच नहीं हैं वे देश के लिए शहीद हो गए हैं। कहा कि धन्य हैं उनके माता पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया जो देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है और अपना नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज कर गया है।
इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री रावत ने घोषणा की कि शहीद मनदीप सिंह नेगी के गांव की रोड का डामरीकरण किया जाएगा और इस मार्ग का नाम शहीद मंदीप सिंह नेगी मार्ग रखा जाएगा।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में मातृभूमि के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मंदीप सिंह नेगी शहीद हो गए थे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फर्स्वाण, मेजर करन सिंह एएसपी अनूप काला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों एवं विशाल जन समूह ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

और पढ़े  भराड़ीसैंण Budget Session: LPG गैस को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, हंगामे पर यूकेडी नेता हुए गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *