पेश की मिसाल : मुस्लिम युवक हरिद्वार से लेकर आया कांवड़, हुआ भव्य स्वागत।

Spread the love

बल्लभगढ़ से चांदपुर गांव के लोग मंगलवार को शिवरात्रि होने के चलते कांवड़ लेकर आए हैं। जहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है। गांव चांदपुर के रहने वाले हसरत अली हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए हैं।
उन्होंने बताया कि उनके गांव से करीब 30 लोग कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। तभी उनको विचार आया कि क्यों ना वो भी कावड़ लेने के लिए जाएं। जिसके बाद वह कांवड़ लेकर आए। इसीलिए वह भी उन लोगों के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार चल पड़े।
सोमवार की दोपहर को सभी कावड़ लेकर वापस गांव पहुंचे। तभी गांववासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि वह 22 फरवरी को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे और 28 फरवरी को दोपहर में वापस गांव पहुंचे।

मंगलवार यानी 1 मार्च को वह गांव के मंदिर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर यात्रा को पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि हिंदू धर्म का त्योहार है लेकिन उसके बावजूद भी वह कांवड़ को साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए लेकर आए हैं


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में 1124 से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के हुए तबादले, शिक्षा विभाग ने मांगा अतिरिक्त समय
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *