पूर्णिया : चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा..

Spread the love

लोक जनशक्ति पार्टी में पड़ी फूट के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे है. चाचा पशुपति पारस की बगावत के बाद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों के बीच अपना पक्ष रखने की कोशिश कर रहे हैं. आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत जमुई सांसद चिराग पासवान ने कटिहार से की, पटना से कटिहार जाने के दौरान बड़े काफिले के साथ नवगछिया पहुंचे चिराग पासवान का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया , और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया, इस दौरान लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता संगीता तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने आरती उतारा और टीका भी लगाया, इस दौरान चिराग पासवान ने इशारों इशारों में ही बिहार में जल्द सत्ता परिवर्तन की बात भी कर डाली,  बही शानिवार को आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचे लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान. ने कहा कि उनके लिए गठबंधन के सभी विकल्प खुले हैं. उन्होंने कहा कि आगे तय किया जाएगा कि वह किसी तीसरा मोर्चा बनाते हैं या विधानसभा के तरह फिर अकेला चुनाव लड़ते हैं. ये तो वक्त बताएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में बाढ़ और सूखार को लेकर मुख्यमंत्री की कोई नीति नहीं है. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में उन्होंने इस बात को प्रमुखता से रखा है. चिराग ने कहा कि बिहार में एक तरफ जहां बाढ़ आती है तो दूसरी तरफ सुखाड़ होता है. ऐसे में सरकार की कोई स्पष्ट नीति नहीं है.नीतीश सरकार क्यों नहीं विभिन्न नदियों को जोड़कर उस पानी को डायवर्ट कर रही है. जिससे बाढ़ और सूखा दोनों स्थिति में फायदा हो सकता है. मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नीति के बाबत कहा कि बिहार सरकार ने ऐसा कोई ड्राफ्ट अभी तक लाया नहीं है. जबकि कोई भी नीति बिना सबकी सहमति से नहीं बननी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में शराब की खुलेआम होम डिलीवरी हो रही है.

और पढ़े  एनसीईआरटी- आज जारी होगी सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्य पुस्तक, छात्र पढ़ेंगे वेद, इसी सत्र से तीन भाषाएं अनिवार्य

 सरकार ने मध्य निषेध कानून बनाया था. विपक्ष में होते हुए भी मैंने इसका समर्थन किया था. लेकिन आज होम डिलीवरी हो रही है और लोग शराब तस्कर बन रहे हैं. बिहार में कहीं कानून नाम की कोई चीज नहीं दिखती है.
चिराग ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का सपना देखा था. इसी को लेकर वह जनता के बीच आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. उनके अपनों का आशीर्वाद उनके सर से उठ चुका है. जनता के बीच पहुंचे हैं और जनता ही उन्हें आशीर्वाद देगी ये मुझे पूर्ण विश्वास है.


Spread the love
  • Related Posts

    मन की बात: समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Spread the love

    Spread the love प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों…


    Spread the love

    तिरुपति बालाजी मंदिर में अनंत अंबानी ने निभाई बाल दान की परंपरा

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *