पूर्णिया : प्रखंड कार्यालय मैं लटका ताला।

केंद्र व राज्य सरकार एक तरफ घर-घर शौचालय का निर्माण करवाने की बात करते है दूसरी तरफ जो-जो लाभुक अपने खर्च से शौचालय निर्माण कर सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि को ले प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते फिरते है लेकिन उसे शौचालय निर्माण के बाद मिलने वाली सहयोग राशी नहीं मिल पा रही है।लाभुकों में सुनीता देवी,कविता देवी ,शीला देवी,लीला देवी,सोनी देवी सहित दर्जनों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से कहा गया था कि शौचालय का निर्माण जल्द करवाये तभी तो आपको सरकार से मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी।लेकिन शौचालय निर्माण करने से लगभग छः माह से अधिक समय बीत चुकी है लेकिन लाभ नहीं मिल पाया है।अब जब प्रखंड मुख्यालय जाती हूँ तो शौचालय कार्यालय में मौजूद कर्मियों का कहना है कि जबतक आपका आधार कार्ड का आईएमएस नहीं होगा तब तक आपको शौचालय निर्माण के बाद मिलने वाली राशि से वंचित रहना पड़ेगा।आईएमएस के बाद आपका शौचालय के साथ जिओ टेक की जाएगी तभी आपको लाभ मिल सकता है।यह सारी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है तभी शौचालय सहयोग राशि लाभुकों के खाते में एफटीओ के माध्यम से की जाती है।लोहिया स्वच्छता अभियान के प्रखंड समन्वयक रोहित कुमार ने बताया कि अभी शौचालय सहयोग राशि का पेमेंट बन्द की गई है जबतक लाभुकों के आधार कार्ड का आईएमएस नही होगी तबतक लाभ नही मिल पाएगा।क्योंकि इसका आदेश जिला से नहीं मिली है।इधर बीडीओ सुरेंद्र तांती ने बताया कि आईएमएस के लिए जिला आदेश प्राप्त नही हुई है जबतक आईएमएस लाभुकों का नहीं होगी तो शौचालय सहयोग राशि का पेमेंट लाभुकों के खाते में डायरेक्ट कैसे की जाएगी।इसके लिए जिला से बात की जाएगी।शौचालय सहयोग राशि से वंचित लाभुकों का आईएमएस के बाद लाभ दी जाएगी।

और पढ़े  राजस्थान पंचायत चुनाव: आज साफ होगी तारीखों की तस्वीर, दोपहर 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • Related Posts

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…

    पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

    यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने शनिवार (स्थानीय समय) को सना और सादा में हूतियों के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले की पुष्टि की। यह कार्रवाई तब हुई…