पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला : – अब डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के बिल खुद भरेगी सरकार ।

Spread the love

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई राजनीतिक हलचल के बीच बुधवार को पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट की बैठक ली। इसमें बिजली बिल को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
चन्नी ने एलान किया कि दो किलोवाट के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिल सरकार भरेगी। 53 लाख परिवार ऐसे हैं जो बिल नहीं भर पा रहे हैं। इससे सरकार पर 1200 करोड़ का बोझ पड़ेगा। वहीं नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर चन्नी ने कहा कि विधायक परगट सिंह को सिद्धू को मनाने के लिए भेजा गया था। 

इससे पहले मंगलवार देर रात तक नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला स्थित आवास पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। उनके नजदीकी नेता उनसे मिलने आए। सिद्धू को उनके करीबी नेता लगातार मना रहे हैं कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। सिद्धू को मनाने विधायक कुलजीत नागरा, विधायक इंद्रबीर बुलारिया, कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा, सुखपाल खैरा, सुखविंदर सिंह डैनी, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, निर्मल सिंह शुतराणा, बाबा हैनरी, कुलबीर सिंह जीरा भी पटियाला पहुंचे थे।


Spread the love
और पढ़े  पूर्व मंत्री रवींद्रनाथ घोष बागी गुट में शामिल: ममता से मांग- अभिषेक को सक्रिय राजनीति से हटाएं
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *