पंजाब : पाक ने गिराए अमृतसर में ड्रोन से हथियार, कारतूस व हैंड ग्रेनेड ।

Spread the love

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब सीमा पर वह लगातार इस कोशिश में लगा हुआ कि किसी भी तरह अपने साथियों तक हथियार पहुंचा सके। पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियारों का जखीरा भेजा। हालांकि गांव वालों की सतर्कता के बाद पंजाब पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। पाकिस्तान ने सात थैलियों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड और कारतूस भेजे थे। सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने इन हथियारों को बरामद कर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमें सूचना मिली कि अमृतसर के पास के एक गांव से 7-8 अगस्त की रात ड्रोन को देखा गया। इसके साथ लोगों ने कुछ गिरने की आवाज भी आवाज सुनी। इसके बाद हमें कुछ संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी मिली और फिर जब छानबीन की गई तो सात थैलियों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों को भी भेज दी गई है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस इसे लेकर काफी सतर्क है और जो भी जानकारी हमें मिलेगी उसे संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने रात के समय आसमान में ड्रोन के उड़ने और कुछ गिरने की आवाज सबसे पहले सुनी। इसके बाद तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आईईडी टिफिन बम, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस पुलिस ने बरामद किए। घटना सात-आठ अगस्त की रात की है। 

और पढ़े  271 करोड़ का बिका पेंटहाउस: कौन हैं मानव सरदाना? जिन्होंने खरीदा सबसे महंगा घर, देश की सबसे महंगी डील का दावा

केंद्र सरकार को दी गई मामले की जानकारी
ड्रोन से हथियार गिराए जाने की जानकारी पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को दे दी है। स्वंतत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर अपनी सक्रियता बढ़ा चुका है। लगातार वह ड्रोन भारतीय सीमा पर भेज रहा है। इससे पहले भी पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान ड्रोन से हथियार गिरा चुका है। 

मेतला पोस्ट पर भी दिखा ड्रोन
पंजाब के डेरा बाबा नानक में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित मेतला पोस्ट के पास पिछले गुरुवार की रात पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जैसे ही ड्रोन को देखा तो ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी थी।लगभग छह-सात सेकेंड तक भारतीय सीमा पर घूमने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *