गुरुग्राम में नामी बिल्डर कंपनी के सेक्टर-54 स्थित सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियास में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका है। एक उद्यमी ने यह पेंटहाउस खरीदा है। इसे भारत में किसी एक आवासीय यूनिट की सबसे बड़ी डील में से एक माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इसका कार्य निर्माणाधीन है।
इसका सुपर एरिया 17,200 वर्गफुट है। मुंबई को देश का सबसे महंगा रिहायशी बाजार माना जाता है। हालांकि, मुंबई की कई बड़ी डील एक से अधिक अपार्टमेंट से जुड़ी रही हैं।
डीएलएफ का वित्तीय प्रदर्शन
पिछले वित्त वर्ष में यह कीर्तिमान 21,223 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने मई में चालू 2026-27 वित्त वर्ष के लिए 20,000 करोड़ रुपये की वार्षिक बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा था। जून तिमाही में तेज गिरावट के बावजूद डीएलएफ इस लक्ष्य को पूरा करने को लेकर आश्वस्त है। जून में समाप्त तिमाही में डीएलएफ का समेकित शुद्ध लाभ 4 फीसदी बढ़कर 793.90 करोड़ रुपये रहा, हालांकि कुल आय में भारी गिरावट आई।